
उसे इस बात का अंदाजा ही न था कि उसका पति ऐसा कुछ भी कर सकता है। उसने अपने पति को बस दूसरी लड़कियों से दूर रहने को कहा था। फोन के जरिए व्हाट्सएप पर बात करने से रोक लगाई थी। अक्सर, रिलेशनशिप में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिनमें प्रेमी-प्रेमिका एकदूजे को किसी अन्य से बात करने से रोकते हैं।

लेकिन यह उसकी बीवी को बर्दाश्त नहीं होता था। इसके लिए वह अपने पति को बार-बार धमकी देती थी। आए दिन मिया-बीवी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी होता रहता था। लेकिन पति अपनी बीवी के रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुका था। इस बात पर वह बीते कई दिनों से तनाव में था। बीवी के यूं बार-बार धमकाने का नतीजा यह हुआ कि पति ने आत्महत्या कर ली। वहीं ये खबर जब उसकी प्रेमिका को मिली तो उसने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
यह मामला सिकंदराबाद के पूर्व मारेड्डपल्ली इलाके का है। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय शिव कुमार ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। वह पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन था। वहीं उसकी बचपन की महिला दोस्त सी वेन्नला शिव की मौत की खबर से तनाव में आ गई। इस पर उसने भी शनिवार रात को ही जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
शिव कुमार की शादी इसी साल 15 अगस्त को हुई थी। शिव की पत्नी को व्हॉट्सएप पर उसका चैटिंग करना कतई पसंद नहीं था। इस बात को लेकर वह अपने पति को डांटती व धमकाती रहती थी। हादसे के कुछ दिनों पहले ही शिव की पत्नी को यह शक हो गया था कि उसका पति किसी महिला दोस्त के साथ व्हॉट्सएप पर लगातार चैटिंग करता है। अपनी पत्नी के शक और झगड़ों से परेशान होकर शिव ने अपने ही घर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वेन्नला के घर पर भी कोई मौजूद नहीं था। वेन्नला के किसी दोस्त ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।