अन्तर्राष्ट्रीय

पत्‍नी से कराता था धंधा, प्‍यार में पड़कर क्‍लाइंट ने कर दी पति की हत्‍या

एंजेंसी/ pimpdead_07_05_2016इस्ताबुंल। उसे अपनी पत्‍नी से कोई प्‍यार नहीं था और वह पैसों के लालच में वह पत्‍नी को दूसरों के पास भेजता था। मगर, इसी लालच ने उसकी जान ले ली। मामला तुर्की के इस्ताबुंल का है।

दरअसल, पत्‍नी को अपने एक क्‍लाइंट से प्‍यार हो गया। उसने क्‍लाइंट से कहा कि वह अपने घर वापस नहीं जाना चाहती है। यह बात जब कागला के 26 वर्षीय पति अब्दुलकादिर तुरान को पता चली, तो उसका साहिन नाम के क्‍लाइंट के साथ झगड़ा हो गया।

इस पर साहिन और उसके दोस्‍तों ने तुरान पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। भागते हुए तुरान की जान चली गई। बताया जा रहा है कि साहिन के साथ रात गुजारने के बाद कागला ने सुबह अपने घर जाने से इंकार कर दिया।

उसने साहिन से कहा कि उसका पति उसको पीटता है। कागला के न लौटने पर तुरान क्लाइंट के घर गया। उसने पत्‍नी के साथ एक्स्ट्रा टाइम बिताने के लिए क्लाइंट से ज्‍यादा पैसों की मांग की और कागला को भेजने को कहा।

मगर, कागला ने तुरान के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर साहिन और तुरान में झगड़ा शुरू हो गया। साहिन और उसके दोस्तों ने तुरान की कार पर गोलियां बरसा दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कागला सहित सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
 

Related Articles

Back to top button