टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीयव्यापार

पनामा लीक कांड: आयकर विभाग का तीन जगहों पर सर्च अभियान

l_Income-Tax--1461729526नई दिल्ली।

पनामा पेपर्स लीक कांड के तीन हफ्तों के बाद आयकर अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जिनके संबंध ऑफशोर कम्पनियों से होना बताए गए थे और उन्होंने पनामा की लॉ फर्म मौसेक फोनसिका के जरिए सेवाएं ली थीं।

आयकर अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के यहां सर्च अभियान चलाया गया, उन सभी ने ऑफशोर कम्पनियों से अपने संबंधों के होने से इनकार किया है। सर्च अभियान देर रात तक चलता रहा था। अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके कागजातों, डेस्कटॉप और लैपटॉप क प्यूटरों को सीज कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह सर्च अभियान पब्लिक रिलेशन से जुड़े एक प्रोफेशनल जिसने अभी हाल में अपना अस्पताल शुरू किया है, चीन में कच्चे लोहे का व्यापार करने वाले एक व्यापारी और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को अपनी सेवा देने वाले एक सेवा प्रदाता कम्पनी के कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चलाया गया।

 

Related Articles

Back to top button