राज्यराष्ट्रीय

परमिट फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ मुंबई में ऑटो चालकों की हड़ताल

mumbai-auto-strike_650x400_51455509477दस्तक टाइम्स एजेंसी/मुंबई: हफ्ते का पहला दिन मुंबईकरों के लिए मुसीबत लेकर आया है, शहर में आज एक लाख से ज्यादा ऑटो चालक हड़ताल पर हैं। ऑटो चालकों के साथ टैक्सी यूनियन और निजी बस ऑपरेटरों ने भी हड़ताल से जुड़ने की धमकी दी थी।

ऑटो चालकों का विरोध बढ़ी हुई परमिट फीस के साथ-साथ ओला, उबर और दूसरी टैक्सियां से भी है। ऑटो यूनियन का आरोप है कि ये कंपनियां अवैध तरीके से मुसाफिरों को ढोती हैं इसलिए उन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

हड़ताल का आह्वान मुंबई ऑटो रिक्शा मेंस यूनियन ने किया है। ऑटो यूनियनों का दावा है कि सरकार ने नए फरमान के मुताबिक परमिट फीस को 15000 रु तक बढ़ा दिया है, ऐसे में उनके लिए रोज़ी रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है।

ग़ौरतलब है कि मुंबई के उपनगरों में लाखों लोग ऑटो सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, जबकि मुंबई शहर में ऑटो चलाने की इजाज़त नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button