![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/Untitled-8-copy-37.png)
तारीख 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+7= 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। शुभ तारीख : 8, 17, 26, शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44, शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी। ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता। इस वर्ष सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, जो अभी तक बाधित रहे हैं वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। राजनीतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।