स्वास्थ्य
पर्याप्त सेक्स के लिए रामबाण हैं ये फूड

आज की इस बिजी लाइफ में किसी के पास कुछ भी करने का ज्यादा समय नहीं है। सब चीजों में जल्दी। काम में जल्दी, आने-जाने में जल्दी, खाने में जल्दी, सोने और उठने में जल्दी। लोग चाहते हैं कि जल्दी-जल्दी सबकुछ सही से हो जाए। ऐसे में अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लोग टेंशन में आ जाते हैं। कम समय में कैसे इस लाइफ को बेहतर तरीके से जिया जाए सब यही सोचते हैं। तो आइए हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे फूड जो आसानी से आपको कहीं भी मिल सकते हैं और जिन्हें खाने से बदल सकती है आपकी सेक्स लाइफ।
दूध- आमतौर पर ज्यादातर लोग दूध से परहेज करते हैं। लेकिन आपको ये जानकर खुशी होगी कि दूध पीने से आपके सेक्स करने की क्षमता अधिक हो जाती है। ये आपके शरीर में होरमोन की मात्रा को कंट्रोल करता रहता है जिसके चलते आप बेहतर सेक्स लाइफ जीते हैं।
अंडा- आजकल अधिकतर लोग अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडा खाने से शरीर मं कैल्शियम की कमी नहीं होती। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडा शरीर में सेक्स की क्षमता को भी बढ़ाता है। अंडे में अधिक मात्रा में बी5 विटामिन मौजूद होता है जो शरीर के होरमोन को कंट्रोल करता है।
शकरकंद- शकरकंद को सेक्स फूड के नाम से ही जाना जाता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है जो आपके शरीर के कुछ अंगों को बहुत सतेज रखती है। ये सेक्स की क्षमता को बहुत अधिक बढ़ाता है।
केला- केला खाने से इंसान का मूड काफी पॉजिटिव हो जाता है। केले में पोटाशियम, मैगनिशियम, और विटामिन बी काफी अधिक मात्रा में होता है जो सेक्स करने की क्षमता को काफी बढ़ा देता है।

चॉकलेट- लड़कियों को चॉकलेट खाना सबसे अधिक पसंद होता है। लेकिन आपको बता दें कि चॉकलेट खाने से शरीर में सेक्स की क्षमता बढ़ती है। चॉकलेट आपके मूड को काफी पॉजिटिव बनाता है।