व्यापार

पहली बार एक नई ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी हुआ ऑलटाइम हाई

सेंसेक्स पहली बार 38,000 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 45.20 अंक की बढ़त के साथ 11,495.20 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार में सुस्ती का माहौल देखने को मिला था। 

पहली बार एक नई ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी हुआ ऑलटाइम हाईवहीं ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार नई ऊंचाई पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 136 अंक चढ़कर 37,692 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 26 अंक की उछाल के साथ 11,387 के स्तर पर क्लोज हुआ था। 

इसके चलते बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल शेयरों में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला था। वहीं हैवीवेट आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एक्सिस बैंक शेयरों में तेजी देखी गई थी। 
 
06 अगस्त को निफ्टी पहली बार 11,400 के स्तर को पार करने में कामयाब हुआ। इसके बाद आज ये रिकॉर्ड भी टूट गया और निफ्टी ने 11,495.20 का ऑलटाइम हाई बनाया। 01 अगस्त 2018 को निफ्टी ने 11,390.55  की नई ऊंचाई पर पहुंचा था। 31 जुलाई निफ्टी रिकॉर्ड नए हाई 11,366 के स्तर पर पहुंचा था। 

30 जुलाई को निफ्टी ने पहली बार 11,300 का स्तर पार किया था। निफ्टी 11,328.10 के ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। 27 जुलाई को निफ्टी ने पहली बार 11,200 के स्तर पार किया था। निफ्टी 11,283.40 का रिकॉर्ड हाई स्तर बनाने हुआ था। 26 जुलाई को निफ्टी ने 11,185.85 का हाई बनाया था। इससे पहले 29 जनवरी 2018 को निफ्टी ने 11,171.55 का हाई बनाया था।

Related Articles

Back to top button