राष्ट्रीय

पहले चाहती थी पति को जेल हो, अब कहती उनसे मेल हो

wife-protestलुधियाना : वूमेल सेल में पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दी। ससुरालपक्ष को क्लीन चिट मिल गई, पति जमानत पर है। इधर, पत्नी का प्यार फिर जाग गया है। मामला, लुधियाना का है। ससुराल पक्ष से अनबन के बाद विवाहिता ने अब फिर से पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। विवाहिता किसी तरह दुर्गापुरी, हैबोवाल स्थित घर में दाखिल हुई परंतु ससुराल पक्ष के सभी लोग घर को ताले लगा कर पहले ही जा चुके थे।
विवाहिता के पक्ष में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की है। धरना प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय धर्म मिशन के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि 2013 में महिला की शादी दुर्गापुरी हैबोवाल के रहने वाले सोढी परिवार में हुई। शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। जिसके बाद विवाहिता मायके में आकर रहने लगी। कोर्ट केस व थाना वुमेन में कई महीनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद wife-protest-1चल रहा है। वहीं पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति के साथ घर बसाना चाहती है, परंतु ससुराल पक्ष के लोग घर को ताला लगा कर चले गए हैं। स्पष्ट है कि ससुराल वाले उसका घर बसने नहीं देना चाहते है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है कि उसे ससुराल में रहने के लिए सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

Related Articles

Back to top button