उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

पहले दिन ही खराब हुई लखनऊ मेट्रो, बीच रास्ते में उतारे गए यात्री

लखनऊ में मेट्रो सेवा शुरू होने के अगले ही दिन आम लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो को 50 मिनट के लिए रोक दिया गया। जिसके कारण यात्री ट्रेन में ही फंसे रहे। छह सितंबर से मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो गई। आज सुबह छह बजे मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से निकली और आलमबाग के पहले ही तकनीकी खराबी आने के कारण खड़ी हो गई। यात्री लगभग एक घंटे मेट्रो में फंसे रहे। उन्हें इमरजेंसी डोर खोलकर निकाला गया।

सावधान: इन 12 कामों पर नहीं मिलती भोलेनाथ से माफ़ी, भुगतने पड़ते हैं गंभीर परिणाम..

पहले दिन ही खराब हुई लखनऊ मेट्रो, बीच रास्ते में उतारे गए यात्री

इन 4 राशि वालों पर जल्दी फिदा होती हैं खुबसूरत लड़कियां

लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस दौरान स्क्रीन पर मेट्रो में तकनीकी दिक्कतें आने की सूचना दी जाती रही। खराब हुई मेट्रो को दूसरी ट्रेन से खिंचवाया गया। हालांकि, बाकी ट्रेनें चल रही हैं। लखनऊ में छह सितंबर से मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो गई लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर से चली मेट्रो आलमबाग के पहले ही खराब हो गई। लोगों को इमरजेंसी डोर खोल कर निकाला गया। इस दौरान यात्रियों को लगातार सूचना दी जाती रही।

  

Related Articles

Back to top button