दिल्लीराष्ट्रीय

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी

नई दिल्ली: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पर रही है। राजधानी दिल्ली में पारा नीचे लुढ़कर 4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से कई जगहों पर तापमान का पारा कई डिग्री तक माइनस में पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात है कि लोगों को अभी कोहरे से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कोहरे की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में घने कोहरे के 3-4 स्पेल देखने को मिल सकते हैं। कम से कम ऐसे दो स्पेल तो होंगे ही जब विजिबिलिटी करीब 10 घंटे के लिए 200 मीटर से कम होगी। ऐसे में इस महीने के आखिर तक ट्रेन और फ्लाइट डायवर्जन होने की संभावना बेहद कम है।

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 23 दिसंबर को दिल्ली में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4 डिग्री कम है। यह इस महीने का न्यूनतम तापमान है। दरअसल दिल्ली में पिछले दो दिनों से तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है, और आगे तीन दिन तक पारा लगातार गिरता ही रहेगा। वहीं कश्मीर के कई इलाकों में तापमान में गिरावट की वजह से पाइपलाइन में पानी जमने की खबर है।

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के सीकर, चूरू में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के साथ साथ पाला पड़ने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर खेतों में बर्फ की परत जमने की भी खबर है। इधर पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। पंजाब का आदमपुर में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button