अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर तालिबानी हमला,22 सुरक्षाकर्मी मारे गए

hamइस्लामाबाद/पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में रविवार को सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए तालिबानी हमले में 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 38 घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में बन्नू-मीरानशाह मार्ग पर आमंदी चौक के पास रजमाक गेट पर सैन्य क्षेत्र में उत्तरी वजीरिस्तान की ओर जा रहे काफिले पर रिमोट से संचालित बम हमला किया गया। विस्फोट किराए की कार में होने का संदेह जताया जा रहा है, जो सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए किराए पर लिे गए निजी वाहनों का हिस्सा थे। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि क्या यह आत्मघाती विस्फोट था। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जियो टीवी ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से कहा कि 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और 38 घायल हुए हैं। घायलों में फ्रंटियर कार्प और सैन्यकर्मी शामिल हैं। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। बन्नू अर्द्धस्वायत्त वजीरिस्तान के कबाइली क्षेत्र से 150 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम पेशावर में स्थित है। शहर में आमतौर पर इस तरह के हमले होते रहते हैं। अप्रैल 2012 में यहां की केंद्रीय जेल से 384 कैदी भाग निकले थे। राष्ट्रपति मामून हुसैन ने विस्फोट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसा कायराना हमला आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को कमजोर नहीं कर सकता।

Related Articles

Back to top button