अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़
पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई प्रमुख हमीद गुल का निधन
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/08/hamid.jpg)
पाकिस्तान। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व मुखिया हमीद गुल का शनिवार को बे्रन हैमेरज होने से निधन हो गया। हमीद 79 वर्ष के थे। हामीद को इस्लामिक कट्टरवाद के लिए जाना जाता था। वह भारत और अमेरिका के कटु आलोचक थे। हमीद 1992 में पाकिस्तानी सेना से रिटायर हुए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने इन्हें अफगानिस्तान और भारत में जम्मू और कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने का काम सौंपा था।