अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में बाढ़ से 36 लोगों की मौत

pakistan floodइस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरी खैबर पख्तूनवां प्रान्त में भारी वर्षा से बाढ़ आ जाने के कारण 36 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को आधिकारिक तौर पर दी गई। प्रान्तीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारी वर्षा से 36 लोगों के मरने की पुष्टि की है। भारी वर्षा से चिमाल जिले में बाढ़ आ गयी है। पुलिस के अनुसार बाढ़ में मरे लोगों में से 11 के शव निकाले जा चुके हैं। चिमाल जिले का मुलसाव क्षेत्र बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वहां सैकडों मकान तथा दुकानें ध्वस्त हो गयी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने के लिए सेना की सहायता ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button