फीचर्डराष्ट्रीय

पाक ने कश्मीर के नौशेरा में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, दो लोगों की मौत

पाकिस्तानी सेना ने आज फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भारी मोर्टार दागे गए।  
पाक ने कश्मीर के नौशेरा में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, दो लोगों की मौत
 
ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया हो। पाकिस्तान लगातार इस करतूत को अंजाम देता रहा है। बीते 56 घंटों में चौथी बार पाक सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

ये भी पढ़े: PM नरेंद्र मोदी: ने श्रीलंका दौरे को देशों के बीच मजबूत रिश्ते का प्रतीक बताया

इससे पहले सरहद पर पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार(12 मई) को भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई थी। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग के बाद पोस्ट पर तैनात जवानों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। 

Related Articles

Back to top button