अन्तर्राष्ट्रीय

पाक ने लगाया भारत पर आरोप, कहा- भारत आतंकवादियों का मददगार

cricket-1426650631एजेंसी/ पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने की एक नाकाम कोशिश करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान में आतंकवादियों और अलगाववादियों का साथ दे रहा है। पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने ये आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान में, विशेष रूप से बलूचिस्तान में आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है। 

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान ने भारतीय लॉबी पर आरोप लगाया था कि वह अमेरिका के उसके साथ एफ-16 लड़ाकू विमानों के सौदे को रोकने की काफी कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि हक्कानी आतंकवादी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने असफल रहने के कारण अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 45 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सैन्य सहायता प्रतिबंधित करने की इसी प्रक्रिया की वजह से पाकिस्तान भारत पर आरोप लगा रहा है। पाक चाहता है कि किसी भी तरह से विश्व समुदाय के सामने भारत को बदनाम किया जाए। 

 
 

Related Articles

Back to top button