स्वास्थ्य

पाना हो स्वीट 16 का ग्लो तो अपनायें ये टिप्स

images-1-8उम्र के एक पड़ाव पर चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसके लिए महिलाएं बाजार में उपलब्ध तरह तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जिससे कुछ खास फायदा नहीं मिलता। साथ ही इन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से साइड-इफेक्ट का भी डर होता है। तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आये हैं। चंद घरेलू नुस्खे अपनाकर अपनी खोई खूबसूरती दोबारा पा सकती हैं।  

झुरियों से मुक्ति पाने के कुछ घरेलू नुस्खे

झुर्रियां बढ़ती उम्र के प्रमुख लक्षणों में से एक है। इसके अलावा सूरज की तेज रोशनी के सीधे संपर्क में आने की वजह से, प्रदूषण की वजह से, धूम्रपान और नशा करने के चलते, सोने की गलत स्थिति के चलते भी समय से पहले ही झुर्रियां आ सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आ गई हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

ठंडा दूध – त्वचा में कसावट लाने का काम करता है। इसमें मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड, डेड सेल्स को हटाने का काम करते हैं। रोज रात को सोने से पहले प्रभावित जगह पर ठंडा दूध लगाएं। इसे अच्छी तरह मसाज करें ताकि दूध त्वचा में अवशोषित हो जाए। रोज रात को ऐसा करने से त्वचा में निखार तो आएगा ही, साथ ही झुर्रियां भी कम हो जाएंगी।

एलोवेरा – ऐंटी-ऑक्‍सिडेंट्स से भरपूर है। यह झुर्रियों के रिंकल्स को हटाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा में कसावट भी लाते हैं। एलोवेरा की पत्ती को बीच से काटकर उसकी जेली निकाल लें। इसे रात में सोते समय आंखों के आस-पास लगाएं। सुबह ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करें, आपको फर्क महसूस होने लगेगा। 

पपीता –पपीते में मौजूद विटमिन फ्री रेडिकल्‍स को दूर करने में कारगर हैं। इसके इस्तेमाल से डेड सेल्स भी साफ हो जाती हैं। एक पपीते को बीच से काट लें और आंखों के आस-पास लगाएं। इससे कुछ ही दिनां में झुर्रियां दूर हो जाएंगी।

बादाम का तेल – झुर्रियां दूर करने के लिए बादाम का तेल लगाना भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटमिन और मिनरल्स झुर्रियां दूर करने में मदद करते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा भी सॉफ्ट बनी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button