अन्तर्राष्ट्रीय

पानी के नीचे चीन ने खोजा कुदरत का खज़ाना, मिली कीमती धातुएं

बीजिंग (ईएमएस)। सागर की शांत गहराई में छिपे खज़ाने को खोजने के लिए चीन ने एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान में चीन ने एक पनडुब्बी को दक्षिण चीन सागर और याप द्वीप में खोजबीन के लिए समुद्र में उतारा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मानवयुक्त पनडुब्बी च्याओलोंग उत्तर पश्चिमी हिंद महासागर में 3,117 मीटर की गहराई पर जाकर उसने वहां से विविध कीमती धातुएं इकट्ठा की है।

 

अभियान के फील्ड कमांडर यु होंगजुन ने बताया कि समुद्र में गहराई तक जाने के इस पहले अभियान में च्याओलोंग ने 4.2 किलोग्राम सल्फाइड, 18.7 किलोग्राम की एक प्रकार की ज्वालामुखीय आग्नेय चट्टान बेसॉल्ट और गहरे समुद्र के पानी सहित विविध नूमने इकट्ठा किए। च्याओलोंग 38वें महासागर वैज्ञानिक अभियान का हिस्सा है।चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार पनडुब्बी 124 दिन की यात्रा के दौरान दक्षिण चीन सागर और याप द्वीप के इलाके में प्राकृतिक संसाधनों की संभावनाओं को तलाश रही है।

Related Articles

Back to top button