अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

पासपोर्ट का रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते : मोदी

हेग : नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पासपोर्ट का रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते, नीदरलैंड में दूसरे सबसे ज्यादा भारतीय है। पासपोर्ट का रंग कोई सा भी हो, हमारे पूर्वज एक हैं। सालों बाद भी प्रवासी भारतीयों में देश जिन्दा है, हर हिन्दुस्तानी दुनिया के हर कोने में राष्ट्रदूत हैं, जो जड़ों से जुड़ा हो उसे कोई नहीं हिला सकता। भारत का कर्ज चुकाने से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। हमारे बीच में दूरी नहीं है, मेरे देश में सवा सौ करोड़ लोग देश चलाते हैं। जनभागीदारी से देश कई गुना प्रगति कर सकता है, तेज गति से प्रगति कर सकता है। मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में नई सरकार ने जनभागीदारी को प्राथमिकता दी है। विकास और गुड गर्वेंनेस से जनता की समस्या सुलझती है। महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा किसानों ने दाल की खेती बढ़ाई तो गरीब की थाली सस्ती हो गई। भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। जनधन खातों में ज्यादातर महिलाओं के खाते इस बात को सही ठहरा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button