उत्तर प्रदेशराज्य

रिश्ते शर्मसार: पिता और बड़ा भाई किशोरी के साथ करते थे दुष्कर्म

बरेली के आंवला शहर में दुष्कर्म का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। घर से भागकर बड़ी बहन के पास आई 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसके पिता और बड़े भाई अलग-अलग समय में उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं।

किशोरी ने बताया कि उसने इस बात की जानकारी अपनी सौतेली मां को भी दी, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। किशोरी के आंवला शहर पहुंचने के बाद बहनोई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पिता, भाई और सौतेली मां पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button