पिरमल आम आदमी पार्टी के विधायक हैं कांग्रेस में वर्कर बन कर रहें : बीबी वालिया
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/06/56_1624139235-e3GDiz.jpeg)
New delhi: हल्का भदौड़ के आम आदमी पार्टी के विधायक पिरमल सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधानसभा चुनाव से पहले ही माहौल गरमा गया है। पिछले कई दशकों से कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई कांग्रेसी नेत्री बीबी सुरेंद्र कौर वालिया ने पिरमल सिंह द्वारा की जा रही बैठकों का खुले तौर पर विरोध किया है। जबकि विधायक पिरमल सिंह का कहना है कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस की टिकट का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि आप के बागी नेता सुखपाल खैहरा दो साथी विधायकों के साथ कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। जिनमें हल्का भदौड़ के विधायक पिरमल सिंह भी थे।
पिरमल की हाईकमान से करूंगी शिकायत: वालिया
भदौड़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं बीबी सुरेंद्र कौर वालिया ने निजी समागम में कहा कि कांग्रेस में शामिल भदौड़ के विधायक पिरमल सिंह को कांग्रेस में एक वर्कर बनकर रहना चाहिए। पिरमल आप के विधायक हैं ना कि कांग्रेस के। हाईकमान नेे उन्हें हल्के में लोगों को साथ जोड़ने को कहा है और वह 25 करोड़ की ग्रांट भी बांटी हैं। जो रहा है शिकायत हाईकमान में करेंगे।
पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा हूं : पिरमल
कांग्रेस में शामिल हुए विधायक पिरमल सिंह ने भदौड़ में एक प्रेस वार्ता में कहा था कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से उन्हें टिकट का भरोसा दिया गया है। इसलिए वह हल्के में युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। पार्टी सभी वर्करों से उन्हें मान सम्मान मिल रहा है और वह इसी तरह जोर-शोर से काम करते रहेंगे।