ज्ञान भंडार

पीएम और बिहार सीएम ने दी छठ की शुभकामनाएं,

monday-devotees-gather-at-ghats-for-chhat-puja_1478413826लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार समेत पूरे भारत में मनाया जा रहा है। रविवार को शाम में नदी-तालाब के किनारे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, उसके बाद अगले दिन यानी सोमवार सुबह को उगते हुए सूर्य देवता को जल दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा।
 
देश भर में छठ के मौके पर जगह-जगह गूंज रहे गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं छठ घाटों को भी संजाने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है,बिहार के पटना सहित पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग गंगा किनारे सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचेंगे। पटना के तमाम घाटों को भव्य तरीके के सजाया गया है।

साथ ही दिल्ली में ITO के पास यमुना के तट पर भी भारी संख्या में भक्त अर्घ्य देने पहुंचेंगे,यहां भी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इसके अलावा पूरे बिहार-झारखंड में नदी, नहर और तालाब के किनारे अर्घ्य देने के लिए घाट बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button