फीचर्डराजनीति

पीएम की नेपाल यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- कर्नाटक चुनाव के लिए सब किया जा रहा नाटक

एजेंसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा,’पीएम मोदीमंदिर जाकर नाटक कर रहे हैं। यह कर्नाटक चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।’  

 

आपको बता दें कि आंधी-तूफान के बावजूद कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बंगलूरू पहुंचे थे। गहलोत ने कर्नाटक के कोराल में राहुल गांधी के साथ मार्च में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान अशोक गहलोत बैलगाड़ी की सवारी करते भी दिखाई दिये थे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिन के नेपाल दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। आज सुबह उन्होंने मुक्तिनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और मंदिर के पुजारी से हाथ में कलावा भी बंधवाया। इस दौरान वह जमीन पर बैठकर पूजा के सारे नियम पूरे करते दिखाई दिये।

आपको बता दें कि मुक्तिनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले मोदी भारत के पहले पीएम हैं। मुक्तिनाथ में पूजा करने के बाद वह पशुपतिनाथ मंदिर भी पहुंचे। पशुपतिनाथ में उनका यह दूसरा दौरा है।  

 

Related Articles

Back to top button