राष्ट्रीय

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ा हादसा

img_20161015031409

NEW DLEHI : PM MODI के संसदीय क्षेत्र VARANASI में भगदड़ मच गई है। जिसमें काफी लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर हैं।

वाराणसी और मिर्जापुर की सीमा पर एक पड़ाव के पास राजघाट पुल पर भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि सैकड़ों लोग इस हादसे में बुरी तरह से घायल हुए हैं। डुमरिया में जय गुरुदेव के समागम का आयोजन हो रहा था। इसी समागम में शामिल होने के लिए लाखों की तादाद में जय गुरुदेव के अनुयायी पुहंचे थे।
बता दें कि जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबै को इस समागम में हिस्सा लेना था। हादसा उस दौरान हुआ जब बाबै बड़ी संख्या में अनुयायियों के साथ पड़ाव की तरफ बढ़ रहे थे।
 
खबर लिखे जाने तक इस हादसे में करीब 25 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लगातार अपडेट के लिए बने रहिए लाइव इंडिया पर…
 

Related Articles

Back to top button