दिल्ली

पुराने साथी केजरीवाल के लिए खड़ी करेंगे मुश्किलें, जल्द लाएंगे सियासी पार्टी

एजेंसी/l_kejri-1464376280आम आदमी पार्टी से अलग हुए उसके संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव का स्वराज अभियान जल्द ही सियासी पार्टी का एलान कर सकता है। स्वराज अभियान 29 मई को चंडीगढ़ में कन्वेंशन का आयोजन करेगा जिसमें पंजाब के अलावा हरियाणा और जम्मू कश्मीर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें राजनीतिक पार्टी के गठन की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक नई पार्टी का संविधान भी तैयार हो चुका है। इस कन्वेंशन में उसे रखा जाएगा और सदस्यों की सहमति ली जाएगी। उसके बाद जून के पहले हफ्ते में सियासी पार्टी का औपचारिक एलान संभव है। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्वराज अभियान अभी सिर्फ पंजाब के लिए पार्टी की घोषणा करेगा।

 

राष्ट्रीय स्तर पर अभी सियासी पार्टी की घोषणा में देर लगने के आसार हैं। हालांकि योगेंद्र यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि स्वराज अभियान एक सियासी पार्टी नहीं है। जल्द ही सियासी पार्टी की घोषणा की जाएगी। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर सियासी पार्टी के गठन में तकनीकी कारणों से अभी समय लगेगा।

आप के वोट बैंक पर नजरें

स्वराज अभियान की नजरें आम आदमी पार्टी के वोट बैंक और कैडर पर लगी हैं। आप का प्रभाव पंजाब में काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वराज अभियान को लगता है कि बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी होंगे जो पार्टी या लीडरशिप से संतुष्ट नहीं होंगे। वे टूट कर अभियान के साथ आ सकते हैं। इसी तरह निचले स्तर पर भी अभियान का टारगेट आप का वोटर ही होगा।

बारह जिला इकाइयां गठित

स्वराज अभियान पंजाब के कन्वीनर  मनजीत सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब में सदस्यता अभियान चल रहा है। साथ ही जिला इकाइयों का भी गठन किया जा रहा है। अब तक बारह जिला इकाइयां गठित हो चुकी हैं। मई अंत तक पंद्रह जिलों का संगठनात्मक ढांचा गठित करने का लक्ष्य था। लेकिन कन्वेंशन की वजह से नहीं हो सका। जल्द ही सारे जिलों में इकाइयां गठित कर दी जाएंगी।

 
 

Related Articles

Back to top button