स्पोर्ट्स

पुरुष हाकी के र्क्‍वाटर फाइनल में अपने विवेक और नीलाकांता पर फिर से नजरें होंगी

Tokyo Olympics: भोपाल।भारतीय पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को ग्रेट ब्रिटेन से होगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले चुके विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा से होगी। विवेक ने अर्जेन्टीना और नीलाकांता ने जापान के खिलाफ शानदार गोल कर भारतीय टीम को ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंचाया था।

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से अपने विजयी अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में जिस तरह से भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार मिली थी। तब किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारत इस तरह से वापसी करेगा। लेकिन भारतीय टीम ने स्पेन को 3-0 से हराकर वापसी की। इस मुकाबले में भी हमारे विवेक सागर और नीलाकांत ने शानदार प्रदर्शन किया था।

चौथे मैच में अर्जेन्टीना के खिलाफ विवेक ने और पांचवें लीग मुकाबले में जापान के खिलाफ नीलाकांता ने बेहतरीन गोल से टीम इंडिया को पदक का दावेदार बना दिया है। ओलंपियन व मप्र राज्य हॉकी अकादमी के पूर्व कोच अशोक ध्यानचंद ने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी भारत को पदक दिला सकते है। मैदान पर इनकी जुगलबंदी शानदार है। खेलों के विशेषज्ञ जोस चाको ने कहा कि विवेक और नीलाकांत ने गोल भले ही अंतिम दो मुकाबलों में किए हो, लेकिन सभी मैचों में दोनों ने अपने खेल से प्रभावित किया है

Related Articles

Back to top button