ज्ञान भंडार

पुलिस ने फिल्मी अंदाज में रेपिस्ट फुटबॉलर को गिरफ्तार

img_20161005030150RANCHI : चाईबासा में पुलिस ने रेप के एक आरोपी को पकड़ने के लिए फिल्मी अंदाज में Plan बना कर Arrest किया। इसके लिए पुलिस ने फुटबॉल मैच Organise कराया और Officers दर्शकों में शामिल हो गए।

एक सिपाही, जो मैच में शामिल था उसके इशारा करते ही आरोपी को Arrest कर लिया गया। आरोपी को पकड़ने का प्लान डीएसपी प्रकाश सोय व मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने तैयार किया था। आरोपी रामेश्वर कुंकल ने बैंक डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 
आरोपी ने अपने सहयोगियों का नाम भी बताया है। उसने बताया कि डकैती में 7 युवक शामिल थे। डकैती के बाद उसके हिस्से में 30 हजार रुपए आए थे।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी फुटबॉलर करीब 10-15 दिन पहले ही गांव लौटा है। सूचना मिलते ही रामेश्वर कुंकल की गिरफ्तारी की प्लानिंग तैयार की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के जवानों ने छापेमारी कर रामेश्वर कुंकल की निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल, एक गोली एयर गन भी बरामद कर लिया है।
 

Related Articles

Back to top button