अजब-गजब

पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को देना पड़ता है वर्जिनिटी टेस्ट

नई दिल्ली : यदि कोई महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है तो इंडोनेशिया में यह आसान नहीं है। इंडोनेशिया में महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने से पूर्व उच्च शिक्षा पूरी करना, कुंवारी होना एवं 17.5 से 22 साल की आयु होना जरूरी है। इन सब शर्तों के पश्चात उन्हें वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। टू फिंगर नाम का यह टेस्ट दुष्कर्म के पश्चात लड़कियों का किया जाता है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि यहां पर भर्ती होने से पूर्व औरतों को सेलेक्शन कमेटी के समक्ष अपनी सुंदरता का प्रदर्शन भी करना पड़ता है। यहां की औरतों को जो कमेटी चुनती है उसमें सिर्फ मर्द ही होते हैं और यह मर्द सिर्फ सुंदर महिलाओं को ही पुलिस में भर्ती करते हैं।

हिंदुस्तान में ऐसी कोई भी जांच नहीं होती है जबकि इंडोनेशिया में औरतों को पुलिस में भर्ती होने हेतु इस जांच से गुजरना पड़ता है। दरअसल यहां का नियम है कि जो औरत पुलिस में भर्ती होना चाहती है उसे भर्ती तक बिना शादी के रहना पड़ता है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के जरिए इसको कौमार्य परीक्षण को एक अपमानजनक एवं मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाला टेस्ट कहा गया है।

Related Articles

Back to top button