![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/03/strike-vakil.png)
लखनऊ: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इलाहाबाद कोर्ट में हुए वकील की हत्या के विरोध में पूरे देश में हड़ताल की घोषणा की है। काउंसिल ने कोर्ट में वकीलों की सुरक्षा की मांग करते हुए यह घोषणा की है। बार काउंसिल का कहना है कि देश की अदालतें सुरक्षित नहीं है। दिन-दहाड़े वकीलों की हत्या हो रही है। हड़ताल की वजह से पूरे देश के साथ-साथ यूपी की अदालतों में कामकाज प्रभावित रहेगा।
बीते बुधवार को यह घटना उस समय हुई जब थाना शंकरगढ़ की नारीबारी चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह किसी कार्य से जिला न्यायालय गए थे। यहां किसी बात को लेकर उनकी एक वकील से बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने पर मौके पर मौजूद वकील उनकी सर्विस रिवॉल्वर छीनने लगे। इसी दौरान गोली चल गई, जो वकील नबी अहमद को लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए वकीलों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस के साथ हुए पथराव-आगजनी में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था।