पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बुतरस बुतरस का निधन
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/boutros-ghali-reuters_650x400_51455639565.jpg)
दस्तक टाइम्स एजेंसी/ काहिरा: संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर एकमात्र कार्यकाल के लिए सेवा देने वाले पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली का 93 साल की आयु में निधन हो गया। मिस्र के जाने-माने राजनयिक रहे घाली ने इस्राइल के साथ देश की महत्वपूर्ण शांति वार्ता में मदद की थी, लेकिन बाद में इस मुद्दे पर अमेरिका से टकराव हो गया।
मिस्र के एक प्रमुख इसाई राजनीतिक परिवार के वंशज बुतरस बुतरस घाली अफ्रीकी महाद्वीप से पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बने थे। सोवियत संघ का विघटन, शीत युद्ध की समाप्ति और अमेरिका प्रशस्त एकध्रुवीय काल का आरंभ जैसे दुनिया में हो रहे नाटकीय बदलावों के दौरान उन्होंने 1992 में अपना पद संभाला।
लेकिन, चार साल के कार्यकाल के बाद क्लिंटन प्रशासन से मतभेदों के कारण अमेरिका ने 1996 में उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद उनके स्थान पर घाना के कोफी अनान महासचिव बने। वेनेजुएला के राजदूत और इस महीने सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष राफेल रमीरेज ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी कि पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली का काहिरा के एक अस्पताल में निधन हो गया है। पन्द्रह सदस्यीय परिषद के सदस्यों ने कुछ पल मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।