उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

पूर्व CM कल्‍याण सिंह की हालत गंभीर, सीनियर डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री(former chief minister) कल्याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। वे अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं। यह जानकारी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से बयान जारी कर दी गई। बयान में कहा गया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन (critical care medicine), कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभागों के सीनियर डॉक्टरों (senior doctors) की टीम कल्याण सिंह की निगरानी कर रही है।

हॉस्पिटल के मुताबिक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व राज्यपाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर हैं। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। बयान में बताया गया है कि इंस्टीट्यूट (Institute) के डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह 89 साल के हैं। उन्हें 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के बाद भर्ती किया गया था। इससे पहले राम मनोहर लोहिया ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज चल रहा था।

भाजपा के तमाम नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया था। वहीं, पीएम मोदी भी लगातार फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button