लखनऊ
पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला मार्च, उत्साह से मनाया ओपेन डे समारोह

-
सी.एम.एस. छात्रों ने धरती को हरा-भरा बनाये रखने की जोरदार अपील की

मार्च के उपरान्त छात्रों ने विद्यालय के नजदीक स्थित जय जगत पार्क में वृक्षारोपण कर हरीभरी धरती का संदेश दिया। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर के विद्या मार्केट पार्क को लोग पहले कूड़ाघर के रूप में इस्तेमाल करते थे। लेकिन नगर निगम से गोद लेकर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर के छात्रों एवं शिक्षकों ने इस पार्क को ‘जय जगत पार्क’ नाम देकर इसे ग्रीन पार्क के रूप में विकसित किया है।


इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा एवं किशोर पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता व अनिवार्यता से तो अवगत कराते हैं, साथ ही उनमें हरी-भरी प्रदूषण मुक्त धरती के प्रति ललक व आत्मविश्वास भी जगाते हैं। सी.एम.एस. के डायरेक्टर आॅफ स्ट्रेटजी, रोशन गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. के छात्र, शिक्षक व अभिभावक सभी मिलकर पर्यावरण संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। सी.एम.एस. के सभी कैम्पस में पर्यावरण को सुधारने व आसपास हरा-भरा व शुद्ध प्राकृतिक वातावरण बनाये रखने का प्रयास किया जाता है।

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या ज्योत्सना अतुल ने विश्वास व्यवक्त किया कि यह समारोह पर्यावरण संवर्धन हेतु जनमानस के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन लायेगा। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है और पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में यह समारोह भी इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है जिसके माध्यम से सी.एम.एस. का प्रयास है कि पर्यावरण संरक्षण का प्रयास सिर्फ स्कूलों तक ही सीमित न रहें अपितु इस पुनीत प्रयास में प्रत्येक नागरिक शामिल हो।