ज्ञान भंडार

पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:

jld-c2765264-largeजवाहरकालोनी वार्ड नंबर-5 में गौंछी ड्रेन में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान की शुरुआत विधायक नगेंद्र भड़ाना ने पौधे लगाकर की। उन्होंने कहा पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। भड़ाना ने कहा हमें केवल पौधरोपण कर ही अपने कर्तव्य को पूरा नहीं मान लेना चाहिए। लगाए गए पौधों की उचित देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है। जब पौधा पेड़ बनेगा तभी पौधरोपण सार्थक होता है। इस मौके पर राजेन्द्र जैन, तरुण शर्मा, सुमित गुप्ता, पृथ्वीराज, महेश आदि मौजूद रहे।

आकुमार, राजू शर्मा, मोहित, नरेन्द्र सिंगला, कमलजीत सिंह, पूर्व पार्षद गजेंद्र पाल, नरेन्द्र गेरा, पंकज बहल, अशोक शर्मा अमित दत्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button