राज्य

प्यार में पागल हो गई थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले के बारूण गांव में प्यार की खातिर महिला ने अपने पति की हत्या करा दी। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ईंट पत्थर से पीट-पीटकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी से करती थी प्यार…
 
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोसी दीपक कुमार के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
– जब पति को प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला था। उसने पत्नी को मना किया था। इसको लेकर दोनों में मारपीट भी होती थी।
– यह बात महिला को पसंद नहीं आई और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान कर डाली।
 
महिला के घर पहले से छुपा था प्रेमी
– शनिवार की रात आरोपी महिला चंद्रिका देवी के प्लान के अनुसार प्रेमी बेडरूम में जाकर छुप गया था।
– जब पति को जैसे ही नींद आई तो वह प्रेमी के साथ मिलकर घर में पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी।
– आरोपी महिला के दो बेटी और दो बेटे है। घटना के बाद से प्रेमी गांव छोड़कर फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button