उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

प्रतिबंध हटने के बाद लखनऊ पहुंचे अमित शाह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अमित शाह पर से निर्वाचन आयोग द्वारा पाबंदी हटाए जाने के बाद वह शुक्रवार को लखनऊ  पहुंचे। शाह के राजधानी पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जमकर स्वागत किया।  राजधानी पहुंचे शाह भाजपाइयों की बैठकें ले रहे हैं। प्रमुख बैठकों में चुनाव प्रबंधन में लगे कार्यकर्ताआें के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक रोड मैप भी तैयार की जाएगी। शाह भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुछ महत्त्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। मुजफ्फरनगर में चार अप्रैल को भाजपा की दो सभाओं में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और भड़काऊ  भाषण देने के आरोप में चुनाव आयोग ने शाह पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही आयोग ने उप्र में इनकी रैली और रोड शो पर प्रतिबंध लगाया था।

Related Articles

Back to top button