
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा तीन दिवसीय विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मतदाता पुनरीक्षण किया। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि आज बूथ संख्या 280 पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने घर घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करते हुये नरही निवासी सुभाष अग्रवाल के घर पहुंचे जहां उनके परिवार के चार सदस्यों आदित्य अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, आयुष अग्रवाल के नाम मतदाता सूची में नही था जिनका फार्म-6 भरवाया गया। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान श्री बंसल के साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी जे.पी.एस. राठौर, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता सेक्टर संयोजक शिवशंकर शर्मा, बूथ अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया उपस्थित रहे।