ज्ञान भंडार

प्रदेश में धान खरीदी हुई शुरू, केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे किसान

paddy_puches_cg_15_nov_20161115_144026_15_11_2016रायपुर। प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार सुबह से धान खरीदी शुरू हो गई है। राज्य भर में इस साल धान खरीदी के लिए 1987 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन कुछ खरीदी केंद्रों पर किसानों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। रायगढ़ जिले के 200 से ज्यादा केंद्रों पर किसान अपनी धान लेकर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक जिले में खेतों में अब भी 70 फीसदी धान की फसल बाकी है। उधर जांजगीर जिले की 121 सहकारी समितियों के 206 केंद्रों में धान खरीदी की गई।

कोरबा में धान खरीदी केंद्र में नियमितीकरण को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। इसे लेकर धान खरीदी पर कुछ असर पड़ा, केंद्रों में अभी इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बैकुंठपुर में धान खरीदी शुरू होते ही समितियों में किसान पहुंचे।

Related Articles

Back to top button