राज्य

प्रदेश से देश का विकास संभव : अखिलेश यादव

लखनऊ। ak इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति ने भी देश में सोलर पावर प्लांट की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज के इंदरगढ़ मे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में कई जगह पर प्लांट से विद्युत सप्लाई का प्रयास किया जा रहा है। हम प्रदेश के लोहिया आवासों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। जिससे लोहिया आवासों में सभी को मुफ्त बिजली मिल रही है। हमारी सरकार प्रदेश को विकास के नये मार्ग पर ले जा रही है। प्रदेश से देश का विकास संभव है। हम स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। सीएम ने कहा कि इस वर्ष को हम किसान वर्ष के रूप में मना रहे हैं। हमको सूबे के किसान को खुशहाल करना है। इनके लिए बिजली-पानी का इंतजाम करना है। हम विकास के रास्ते पर चल रहे हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सैफई हवाई पट्टी पर उतरे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से कन्नौज के फकीरपुरा पहुंचे। सीएम अखिलेश यादव लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद कन्नौज पहुंचे।

Related Articles

Back to top button