राज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

kalyan singhनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को उनके 84वें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्विटर में अपने संदेश में कहा, ”कल्याण सिंह जी से बात की और उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी। उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।” पांच जनवरी, 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जन्मे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह 2014 में राजस्थान के 20वें राज्यपाल नियुक्त किए गए। एजेंसी

Related Articles

Back to top button