जीवनशैली

प्रपोज करने के अनोखे तरीके, कहीं हवा में उड़ी अंगूठी तो कहीं बन आई जान पर

marriage-proposal-566f9f415926f_lप्रपोज करने से ज्यादा रोमांटिक पल शायद किसी जोड़े की जिंदगी में कभी आता हो, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ कि प्रपोज करने पर किसी की जान पर भी बन आई…

झियान कस्बे का शेन एक फिल्म से प्रेरित था, जिसमें हीरो वेडिंग केक में अंगूठी छिपाता है। शेन ने सोचा कि जब उसकी गर्लफ्रेंड को केक में छिपी वह अंगूठी मिलेगी तो उसके चेहरे पर भी फिल्म की हीरोइन की तरह खुशी और आश्चर्य का भाव होगा। शेन की गर्लफ्रेंड वेन ने केक के टुकड़े के साथ अंगूठी भी निगल ली। शेन ने तुरंत पुलिस को बुलाया जो वेन को हॉस्पिटल ले गई। डॉक्टर्स ने कैथेटर की मदद से वेन के पेट से अंगूठी निकाली।

मिल्क शेक के साथ पी गई

जब रीड हैरिस ने कैटलिन व्हिप्पल को शादी के लिए प्रपोज करना चाहा तो उसने शादी की अंगूठी बर्फीले मिल्क शेक में छिपा दी। इसके बाद हैरिस ने कैटलिन के सभी दोस्तों को बुलाया। कैटलिन के एक दोस्त ने अचानक चुनौती दी कि क्या वह एक सांस में मिल्कशेक पी सकती है। कैटलिन शर्त जीतने के चक्कर में वह बर्फीला मिल्क शेक गटागट पी गई। रीड तुरंत उसे लेकर हॉस्पिटल भागा कि कहीं अंगूठी तो अंदर नहीं चली गई। कैटलिन की खाने की नलिका में वह अंगूठी अटक गई थी, जिसे डॉक्टर ने ऑपरेशन करके निकाला। 

उड़ गई अंगूठी

लंदन में रहने वाले लीफोन हाजी ने करीब 12 हजार डॉलर की अंगूठी हीलियम से भरे हुए एक गुब्बारे में छिपा दी। वह गुब्बारे को अपनी मंगेतर के सामने फोडऩा चाहता था। हाजी जब गुब्बारे को दुकान से लेकर जा रहा था तो तेज हवा के झोंके से गुब्बारा उसके हाथ से छूट गया और आसमान में उड़ गया। हाजी ने दो घंटे तक कार से गुब्बारे का पीछा किया, लेकिन वह आसमान में गायब हो गया। उसकी मंगेतर भी लिएन ने उससे तब तक बात नहीं की, जब तक उसने वैसी ही अंगूठी लाकर नहीं दी।

अंगूठी नदी में गिरी

शिक्षक डॉन वालिंग ने पाई-पाई जोड़कर हीरे की महंगी अंगूठी अपनी मंगेतर के लिए खरीदी। डॉन ने ब्रुकलिन ब्रिज के फुटपाथ पर गर्लफ्रेंड गीना पेल्लिकानी को प्रपोज किया। गीना ने हां ही किया था कि अंगूठी नदी में गिर पड़ी। डॉन ने भी हार नहीं मानी और नदी में छलांग लगा दी। यह डॉन की खुशकिस्मती ही थी कि उसे अंगूठी वापस मिल गई, हालांकि थोड़ी खराब हो गई। बाद में इसी अंगूठी की उसने मरम्मत कराकर गीना को दी।   

प्रपोजल बना यूएफओ अलर्ट

जर्मनी के एक छोटे से कस्बे में एक युवा का शादी का प्रपोजल यूएफओ दिखाई देने की रिपोर्ट के रूप में दर्ज हो गया। बावारियन पुलिस के मुताबिक, एक रात बहुत से लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी कि अजीब सी लाइट्स आसमान में तैर रही हैं।

असल में ये लाइट्स 50 पेपर लालटेन थीं, जो एक 29 वर्षीय शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए उड़ाई थीं। हालांकि बाद में पुलिस पता लगाया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने हां कर दी थी।

 

Related Articles

Back to top button