राज्यलखनऊ

प्रियंका का केंद्र पर निशाना, कहा- नोटबंदी से दो लाख जॉब्स में हुई कटौती

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल को उपलब्धियों नहीं बल्कि विफलताओं का कार्यकाल करार दिया है। बुधवार को लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र के तीन वर्षों के कार्यकाल पर पार्टी का पक्ष पेश किया। उन्होंने श्रम ब्यूरो की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नोटबंदी की वजह से दो लाख नौकरियों में कटौती की गई है। हर माह दस लाख युवा नौकरी की कतार में जुड़ते हैं। 

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : मैच के दौरान खिलाड़ी की अचानक हुई मौत , क्रिकेट की दुनिया मे मचा हड़कंप

प्रियंका का केंद्र पर निशाना, कहा- नोटबंदी से दो लाख जॉब्स में हुई कटौती

श्रम ब्यूरो की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि अप्रैल से दिसम्बर 2016 के बीच केवल 1.35 लाख नौकरियां निर्मित हुईं। उन्होंने कहा कि भारत को साल 2028 तक 34.35 करोड़ नौकरियां निर्मित करनी होंगी यानी हर साल 3 से चार करोड़। मौजूदा गति से भाजपा सरकार को इतनी नौकरियां देने में 1560 साल का समय लगेगा। सुश्री चतुर्वेदी ने भारतीय आईटी उद्योग की नौकरियों में कटौती को सबसे ज्यादा चिंताजनक करार दिया। 

ये भी पढ़ें: बड़ा ही फलदायी माना जाता है गुरुवार का व्रत

मनरेगा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2017-18 में भाजपा सरकार ने केवल 2.7 फीसदी की औसत से वृद्धि की जबकि यूपीए सरकार में यह 9 फीसदी थी। असम, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड जैसे भाजपा शासित राज्यों में 2017-18 में मनरेगा में एक रुपये की बढ़ोत्तरी हुई जो सबसे बड़ा मजाक है।

Related Articles

Back to top button