
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (The White Tiger) की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बखूबी बैलेंस बनाकर रखती हैं। प्रियंका जितना अपने काम के लिए पैशन रखती हैं, उतना ही वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करती हैं। इसलिए प्रियंका अपनी एनिवर्सरी (1 दिसंबर) से कुछ दिन पहले शूटिंग के बीच में से वक्त निकालकर पति निक जोनस से मिलने न्यूयॉर्क पहुंच गईं। खास बात ये है कि प्रियंका घर पहुंचने वाली हैं इस बारे में निक को भी नहीं पता था, उन्होंने निक को सरप्राइज़ दिया था।
निक ने इस सरप्राइज़ का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि निक अपने कमरे में सो रहे हैं तभी प्रियंका अचानक वहां पहुंचती हैं और निक को गुड मॉर्निंग विश करके जगाती हैं। इसके बाद प्रियंका उनके घर के नए मेहमान यानी डॉगी को निक से मिलवाती हैं। डॉगी को देखकर निक काफी खुश हो जाती हैं। इस पूरे वीडियो में प्रियंका का चेहरा तो नज़र नहीं आ रहा, लेकिन उनकी आवाज़ सुनाई दे रही है।
वीडियो शेयर करते हुए निक ने एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने प्रियंका को शुक्रिया कहा है। निक ने लिखा, ‘डॉगी को लेकर प्रिंयका चोपड़ा एक बेस्ट सरप्राइज के साथ घर आईं। आज सुबह उठने के बाद से मेरे चेहरे से मुस्कुराहट नहीं गई। फिर मुझे एहसास हुआ कि हो क्या रहा है। थैंक्यू प्रियंका चोपड़ा’। निक के पोस्ट पर प्रियंका ने कमेंट किया ‘Happy almost anniversary babu ur face..hilarious’।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रियंका और राजकुमार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात और है, वो ये कि ‘द व्हाइट टाइगर’ सिनेमाघरों नहीं बल्कि नेटफिलिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर दोनों की काफी एक्साइटेड हैं।