टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय
प्रियंका वाड्रा को चोर की पत्नी के तौर पर जानता है देश : उमा भारती
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/04/Untitled-4-copy.png-copy.png)
रायपुर : छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि देश प्रियंका गांधी वाड्रा को एक चोर (रॉबर्ट वाड्रा) की पत्नी के तौर पर जानता है। लोकसभा चुनाव में वे उत्तरप्रदेश की जनता पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी। जिसके पति पर चोरी का आरोप हो, उनका जनता पर क्या असर होगा? प्रियंका के वाराणसी से लड़ने की अटकलों के सवाल पर उमा ने कहा कि यह लोकतंत्र है, कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उमा ने कहा कि वह कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और इस नाते जितने चाहें चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी का अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ना यह दर्शाता है कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है।