प्रेगनेंसी में सेक्स के लिए आजमाएं ये 5 बेहतरीन पोज़िशन्स
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/02/Pregnancy-tips-4-750x430.jpg)
कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में समस्या का सामना करना पड़ता है, बहुत बार सम्बन्ध बनाने के बाद भी कई बार गर्भधारण नहीं हो पाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे की पुरुष के शुक्राणुओं की कमी, शुक्राणुओं की गुणवत्ता का अच्छा न होना, अंडे और शुक्राणु का आपस में न मिलना, आदि। महिला के अंडाशय में बने अंडे केवल चौबीस घंटे तक ही जिन्दा रहते हैं, जबकि शुक्राणु यदि महिला के शरीर में पहुँच जाएँ तो यह दो से तीन दिन तक एक्टिव रहता हैं। लेकिन यदि सही समय पर अंडे और शुक्राणु आपस में नहीं मिलते हैं, तो महिला को प्रेग्नेंट होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में कई बार कपल के मन में सवाल उठता है की प्रेगनेंसी न होने का क्या कारण है? और किस तरह से प्रेगनेंसी के आए रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं? ऐसे में सबसे पहले आपको सम्बन्ध बनाते समय कुछ ऐसी पोजीशन को ट्राई करना चाहिए जिससे अंडे और पुरुष के शुक्राणु आपस में मिल सकें। यदि फिर भी आपको प्रेगनेंसी नहीं होती है तो उसके बाद आपको एक बार महिला और पुरुष दोनों को डॉक्टर से बात करना चाहिए। तो लीजिये आज हम आपको कुछ ऐसी पोजीशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे यदि आप सम्बन्ध बनाते समय ट्राई करते हैं तो इससे शुक्राणु और अंडे का मिलान होने में मदद मिलती है, जिससे महिला को जल्दी प्रेग्नेंट होने में मदद मिलती है।
कूल्हे के नीचे तकिया लगाएं
कूल्हे के नीचे तकिया लगाने के बाद जब महिला और पुरुष आपस में सम्बन्ध बनाते हैं, तो ऐसा करने के बाद महिला और पुरुष के बीच बेहतर सम्बन्ध बनता है। साथ ही पुरुष द्वारा रिलीज़ किये गए शुक्राणु को आसानी से महिला के सर्विक्स तक पहुँचने में मदद मिलती है। जिससे निषेचन होने के चांस बढ़ जाते हैं और हो सकता है महिला गर्भवती हो जाये।
बगल में लेट जाएँ
महिला और पुरुष के बेहतर सम्बन्ध बनने के लिए दोनों को एक दूसरे का करीब से अहसास करना भी जरुरी होता है। ऐसे में बगल में लेटकर जब कपल एक दूसरे के साथ हसीन पल बिताता है, और दोनों इन लम्हो का आनंद लेते हैं। तो ऐसे में शुक्राणु की गुणवत्ता बेहतर होती है साथ ही इस पोजीशन का इस्तेमाल करने से शुक्राणु को अंडाशय तक आसानी से पहुंचाने में मदद मिलती है।
बेसिक पोजीशन
इसे मिशनरी पोजीशन के नाम से भी जाना जाता है, जब सम्बन्ध बनाते समय महिला और पुरुष इस पोजीशन को ट्राई करते हैं। तो इसमें पुरुष के शुक्राणु का महिला के अंडाशय तक पहुँचने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं। क्योंकि इस पोजीशन में महिला नीचे होती है जिससे पुरुष आसानी से सम्बन्ध बना सकता है, और जितना करीब सर्विक्स के शुक्राणु पहुँचते हैं, उतना ही ज्यादा प्रेग्नेंट होने की सम्भावना भी बढ़ती है।
डॉगी की तरह
यह पोजीशन भी जल्द प्रेग्नेंट होने के लिए बेहतरीन पोजीशन है। इस पोजीशन में महिला घुटनो और हाथों के बल रहती है, जबकि पुरुष घुटनों के बल खड़ा होकर सम्बन्ध बनाता है। इस पोजीशन को ट्राई करने से भी पुरुष के शुक्राणु को आसानी से सर्विक्स तक पहुँचने में मदद मिलती है। जिससे निषेचन की प्रक्रिया होने के चांस बढ़ जाते हैं और महिला के गर्भवती होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।
आनंद आना भी है जरुरी
यदि कोई महिला गर्भवती होना चाहती है तो उसके लिए केवल यह जरुरी नहीं है की सम्बन्ध बनाना है, बल्कि सम्बन्ध को अच्छे तरीके से बनाना और खुलकर एन्जॉय करना भी जरुरी होता है। ताकि शुक्राणु की गुणवत्ता बेहतर हो और निषेचन की बेहतर प्रक्रिया में मदद मिल सके। जितना आप बेहतर तरीके से सम्बन्ध बनाते हैं उतना ही ज्यादा महिला के प्रेग्नेंट होने के चांस भी बढ़ते हैं।
तो यह हैं कुछ खास पोज़िशन्स जिनका इस्तेमाल सम्बन्ध बनाते समय करने से महिला की प्रेगनेंसी के चांस बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही आपको सम्बन्ध बनाने के लिए ओवुलेशन पीरियड का भी ध्यान रखना चाहिए जो की पीरियड्स शुरू होने के ग्यारह से अठारह दिन तक होता है। इस दौरान महिला की प्रजनन क्षमता अधिक होती है, जिसके कारण गर्भ ठहरने के चांस भी अधिक होते हैं।