जीवनशैली

प्रेम में कभी असफल नहीं हो सकते ऐसे पुरुष

जीवनशैली : आचार्य चाणक्य ने जीवन और रिश्तो के संदर्भ में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनको जानकर जीवन को सुगम और सरल बनाया जा सकता है। पुरुष जो प्रेम में सफल बने रहना चाहता है उसके लिए भी चाणक्य नीति में चार प्रकार के पुरुषों के बारे में बताया गया है—
पर स्त्री गमन : पुरुष जो अन्य स्त्री को वासना की नजरों से नहीं देखता और केवल अपनी पत्नी या प्रेमिका के प्रति विश्वास रखता है ऐसा पुरुष भी कभी प्रेम में असफल नहीं होता।
सुरक्षा : सबसे महत्वपुर्ण बात यह है कि जिस स्त्री से पुरुष प्रेम करे या पत्नी रूप में जिसे साथ रखे उसके सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं का पूरी तरह निर्वाह भी उसी पुरुष का दायित्व है।
शारीरिक सुख : जो पुरुष अपनी स्त्री को शारीरिक और भावनात्मक रूप से संतुष्ठ रखता है ऐसे पुरुष का प्रेम सम्बन्ध सदैव मजबूत बना रहता है।
सम्मान : जो पुरुष स्त्री और प्रेमिका को सम्मान की नजरों से देखता है। जीवन में उनके महत्त्व और भागीदारी को समझता है ऐसा पुरुष कभी रिश्तो में असफल नहीं होता।

Related Articles

Back to top button