ज्ञान भंडार

फरवरी मासिक राशिफल : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, जानिए

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए माह का शुरुआती समय कामयाबी के बावजूद कुछ तनावपूर्ण बीतेगा। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा विशेषकर के माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता एवं नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मासार्ध के बाद परिस्थितियां और उत्तम होंगी। माह की 17,18 फरवरी अशुभ रहेगी।

वृषभ राशि- माह के आरंभ में आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। रुका हुआ धन वापस आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के जाल में न फंसे। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें सफलता मिलती रहेगी फिर भी, माह की 14,15 तारीख और अशुभ रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए माह अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करते नजर आएंगे। विदेश यात्रा एवं देशाटन का पूरा आनंद मिलेगा। यहां तक कि विदेशी नागरिकता के लिए भी यदि आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहना पड़ेगा। माह की 20, 21 तारीख अशुभ रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए माह मिलाजुला फल कारक रहेगा। इस महीने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से बचें। किसी भी तरह के विवादों में न उलझें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें, शादी विवाह से संबंधित मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं यह अल्पकालिक रहेंगी। परेशान ना हो। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। माह की 23, 24 तारीखें अशुभ।

सिंह राशि- माह आपके लिए बेहतरीन सफलताएं लेकर आ रहा है। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है इसलिए अपनी उर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहें। रोजगार की दिशा में किया जा रहा सभी प्रयास सार्थक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ये माह वरदान की तरह है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए और मेहनत करें। नव दंपति के लिए भी संतान प्राप्ति के योग, फिर भी माह की 12,13 तारीख है कुछ अशुभ रहेंगी।

कन्या राशि- आपके साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। ऊर्जा शक्ति का नया संचार रहेगा जिसके परिणामस्वरूप आप बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय आसानी पूर्वक करने में सक्षम रहेंगे। भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग बन रहा है। इसका लाभ उठाएं। संतान संबंधी चिंता से कुछ परेशानी आपको तंग कर सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा को हल्के में न लें, अच्छे अंक के लिए और मेहनत करें। माह की 28, 29 तारीखें अशुभ।

तुला राशि- माह का आरंभिक काल पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे किंतु मासार्ध से इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं। विदेश यात्रा, देशाटन का पूरा लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग, कुल मिलाकर माह तो अच्छा रहेगा। फिर भी 21, 22 तारीखें अशुभ रहेंगी।

वृश्चिक राशि- माह के आरंभ से ही ग्रह गोचर सर्वथा अनुकूल बने हुए हैं इसलिए इस शुभ गोचर का पूर्ण लाभ उठाएं। काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। आर्थिक दृष्टि से मजबूती आएगी। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा तो होगा ही किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मासार्ध से कुछ तनाव बढ़ सकता है सावधान रहें। माह की 5 और 6 तारीख अशुभ रहेंगी।

धनु राशि- माह का आरंभ मिला जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा किंतु दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है, फिर भी शादी विवाह से संबंधित किया जा रहा या सार्थक रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के लिए योग। व्यापारी वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत अति उत्तम रहेगा नए व्यापार का मुहूर्त करना हो तो शीघ्रता दिखाएं, फिर भी माह की 25, 26 तारीखें कुछ अशुभ रहेंगी।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए माह बेहतरीन फल देगा किंतु आरंभ में कुछ मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद पैदा होने दें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। माह की 10, 11 तारीख कुछ और शुभ रहेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए माह अत्यधिक भागदौड़ और व्यय का योग बना रहा है इसलिए हर कार्य अथवा निर्णय सावधानीपूर्वक करें। बाई आंख से संबंधित बीमारी का विशेष ध्यान रखें। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा आय के साधन बढ़ेंगे रुका हुआ धन भी आएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। माह की 12 और 13 तारीख कुछ अशुभ रहेंगी।

मीन राशि-  ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के योग। नई सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिस्थितियां अनुकूल लाभ उठाएं। मासार्ध से कुछ तनाव रहेगा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य में लगे रहें। 5 एवं 6 तारीखें अशुभ रहेंगी।

Related Articles

Back to top button