राष्ट्रीयलखनऊ

फर्जी दस्तावेजों से हासिल किया शस्त्र लाइसेंस

fraudलखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में एक जालासाज ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए शस्त्र लाइसेंस हासिल कर लिया। जांच पडताल के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीजीआई थाने में तैनात एसआई धीरेन्द्र सिंह ने धर्मराज नामक एक व्यक्ति के खिलाफ 27 मई 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में धर्मराज ने दस्तावेज पेश कर शस्त्र का लाइसेंस हासिल कर लिया था। आरोपी द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में उसने अपना मूल निवास वृन्दावन योजना उतरेठिया दिखाया था। लाइसेन्स प्राप्त करने के बाद आरोपी ने .32 बोर की पिस्टल भी खरीद ली थी। दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया कि धर्मराज दिखाए गए पते का निवासी नहीं नहीं है और न उस पते पर उसका जन्म हुआ है। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से ग्राम घंसारी हरचन्द्रपुर रायबरेली का रहने वाला है। आरोपी ने दस रूपये के कोर्ट स्टाम्प पर शपथ पत्र भी पेश किया गया था। जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ एसआई ने जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को उतरेठिया से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button