राज्यराष्ट्रीय

फर्जी नाम पते पर 14 बैंकों से लिए आठ करोड़ कर्ज

fraud logoनोएडा। फर्जी नाम, फर्जी पते और फर्जी परिवार के जरिए एनसीआर के 14 बैंकों से आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। नोएडा क्राइम ब्रांच ने मामले में गिरोह के एक सदस्य को बुधवार की सुबह फोटो और मुखबिर की सूचना पर आदर्श नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अकेले नोएडा के यूको और पंजाब एंड सिंध बैंक से 1.30 करोड़ रुपये का फर्जी लोन कराया था। जबकि पूरे गिरोह ने इन्हीं दो बैंकों से ही फर्जी नाम पता दर्ज कराकर कुल 5.50 करोड़ रुपये का फर्जी कर्ज लिया है। दोनों बैंकों ने दिसंबर 2013 में कोतवाली सेक्टर-20 में इस गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनके गिरोह में एक दर्जन से ज्यादा बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गिरोह के खिलाफ दिल्ली व फरीदाबाद में भी कई रिपोर्ट दर्ज हैं।
सीए है गिरोह का सरगना
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श नगर दिल्ली निवासी जोगेन्द्र गुप्ता के बेटे तरुण गुप्ता के रूप में हुई है। तरुण दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है। फर्जी कर्ज के लिए वह नवीन गोयल पुत्र हरी गोयल के नाम का इस्तेमाल करता था। नोएडा क्राइम ब्रांच ने उसे बुधवार सुबह करीब दस बजे दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। गिरोह का सरगना सोनीपत निवासी प्रवीण जैन है जो फर्जी प्रदीप नाम से कर्ज लेता था। प्रवीण खुद को सीए बताता है। .dpuf

Related Articles

Back to top button