![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/01/suicide-logo.jpg)
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय
फर्रुखाबाद में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने की आत्महत्या
फर्रुखबाद: फर्रुखाबाद में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने आत्महत्या कर ली। उनका आवास नवोदय विद्यालय प्रांगण में ही है। नवोदय विद्यालय, मोहम्मदाबाद के प्राचार्य किशोर कुमार त्रिपाठी ने आज आत्महत्या कर ली। उन्होंने विद्यालय परिसर में ही अपने आवास में इस घटना को अंजाम दिया। उनकी पत्नी मध्य प्रदेश के एक नवोदय विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। इस घटना की खबर पर पुलिस की टीम पहुंची है। अभी तक ख़ुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है।