व्यापार

फस्र्ट च्वाइस सर्विस सेंटरों की संख्या बढा़एगी महिंद्रा

gadiनयी दिल्ली (एजेंसी)। वाहन कपंनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस सर्विसेज के तहत बहु ब्रांड सेवा केंद्रों की संख्या बढाने की योजना बना रही है और उसकी 2018 तक इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 450 करने की योजना है। इसके साथ ही कंपनी को इस खंड से 1000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस सर्विसेज ने 250 करोड़ रुपये के कुल निवेश का प्रावधान किया है और उसकी अगले साल से फ्रेंचाइजी के जरिए हर वर्ष 100 नये केंद्र खोलने की योजना है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष :मानव संसाधन: राजीव दुबे ने आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा  फिलहाल हमारे कंपनी स्वामित्व परिचालन वाले 25 केंद्र हैं। हम तेजी से विस्तार की मंशा रखते हैं।उन्होंने कहा कि मार्च तक कंपनी स्वामित्व व परिचालन वाले केंद्रों की संख्या 30 होगी। अगले साल के आखिर तक यह संख्या 50 हो जाएगी। दुबे ने कहा कि कंपनी इसके साथ ही फ्रेंचाइजी रूट से विस्तार भी शुरू कर रही है जिसके तहत वह हर साल 100 सेंटर जोड़ेगी। महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस सर्विसेज के मुख्य परिचालन अधिकारी वाईवीएस विजय कुमार ने कहा कि 2018 तक कुल 450 केंद्र खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि इतनी संख्या पर पहुंचने के समय कंपनी 1000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Related Articles

Back to top button