स्पोर्ट्स

फाइनल में पहुंचीं कमलप्रीत कौर, इतिहास रचा

टोक्यो: एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने डिस्क्स थ्रो के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।इसके अलावा आज पीवी सिंधु देश के लिए तीसरा मेडल पक्का करने के इरादे से अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। बॉक्सिंग में पूजा रानी 75 किग्रा कैटेगरी में अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। भारत महिला हॉकी टीम अपने पूल एक के मैच में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

कमलप्रीत कौर 64.00 मीटर के महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल पहुंच गई हैं। भारत ने अब तक एक पदक जीता है, लेकिन बैटमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी में पदक की उम्मीद बनी हुई है। शनिवार को भी कुछ अहम मुकाबले होने हैं। बॉक्सिंग में अमित पंघाल के मुकाबलों पर नजर रहेगी। अमित पंघाल पुरुषों के फ्लाइवेट राउंड ऑफ 16 में कोलंबो के मार्टीन से भिड़ेंगे। इनके अलावा पीवी सिंधु और पूजा रानी भी एक्शन में नजर आएंगी। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिए एक-एक पदक हासिल करने से सिर्फ एक जीत की दूरी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका से भिडेगी।

अब से कुछ देर बाद भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान को जारी रखने के लिए साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। टीम के लिए इस मुकाबले में जीत काफी महत्वपूर्ण है। यह मैच 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।

टोक्यो में जारी एथलेटिक्स इवेंट में आज भारतीय खिलाड़ी भी अपने इवेंट में उतरे हैं। इसमें डिस्कस थ्रो के क्वालिफिकेशन में सीमा पूनिया 60.57 मीटर की बेस्ट थ्रो के साथ वे 15 थ्रोअरों में 6वें नंबर पर रहीं हैं। एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने डिस्क्स थ्रो के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का बेंचमार्क हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

Back to top button